बदमाशों की निकली हेकड़ी, उन्हीं के इलाके में निकाला जुलूस

ग्वालियर: पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश लालू यादव और उसके साथी देवा उर्फ देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों का पुरानी छावनी थाना इलाके में जुलूस भी निकाला। बदमाशों ने पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले शहजाद खान नाम के व्यक्ति के साथ रंगदारी दिखाते हुए उनकी मारपीट की और उनसे टेरर टैक्स मांगा था। जब शहजाद खान ने टेरर टेस्ट नहीं दिया तो बदमाशों ने उनके घर के बाहर फायरिंग भी की थी।

दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है उनके कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Next Post

इंदौर में डिजिटल वाणिज्यिक और मध्यस्थता कानून पर मंथन

Sat Oct 11 , 2025
इंदौर: न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और विधि विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया. संगोष्ठी का केंद्र डिजिटल दुनिया में वाणिज्यिक और मध्यस्थता कानून में जटिलताओं और नवाचार पर मंथन करना है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में […]

You May Like