MP Weather Alert: गुना,श्योपुर,शाजापुर,राजगढ़ और ग्वालियर में आज मूसलाधार बारिश, तेज हवा भी चलेगी

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। मंगलवार को अधिकांश जिलों में तेज बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने गुना, श्योरपुरकलां, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, राजगढ़, टीकमगढ़, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्ना, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, धार, बैतूल, भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मानसून सक्रिय है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

Next Post

नाले के गहरे पानी में डूबने से अधेड़ की मौत

Tue Aug 12 , 2025
चितरंगी: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम दरबारी निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की नाले के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। चितरंगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरामणि सिंह गौड़ पिता गोपी सिंह गौड़ उम्र 58 वर्ष निवासी दरबारी घर के पास नाले में डूबने से हुई मौत […]

You May Like