इसरो ने सफलतापूर्वक पूरा किया स्पैडेक्स मिशन, भारत बना अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश

बेंगलुरु 16 जनवरी (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) के तहत अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

भारत इस ऐतिहासिक सफलता से अमेरिका, रूस और चीन के बाद इस तकनीकी मील के पत्थर को हासिल करने वाला विश्व स्तर पर चौथा देश बन गया है।

इस डॉकिंग प्रक्रिया में अंतरिक्ष यान को 15-मीटर होल्ड पॉइंट से 3-मीटर होल्ड पॉइंट तक सही तरीके से संचालित करना शामिल था। डॉकिंग प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक क्रियान्वित किया गया, जिससे अंतरिक्ष यान का सफल मिशन सुनिश्चित हुआ।

इसरो ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अंतरिक्ष यान डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई, एक ऐतिहासिक क्षण।” अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष इसराे के अध्यक्ष वी. नारायणन ने इतिहास रचने वाली इसरो की टीम को बधाई दी है। यह अभूतपूर्व सफलता अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में इसरो की विशेषज्ञता को रेखांकित करती है।

इसरो के अधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इसरो ने कहा, “पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई।”

स्पैडेक्स के साथ भारत ने अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में एक नया अध्याय खोला है जिससे भविष्य के अंतरग्रहीय मिशन और अंतरिक्ष स्टेशन सहयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Next Post

तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत तीन की मौत, एक गंभीर

Thu Jan 16 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत चरगवां रोड स्थित ग्राम घंसौर में तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक […]

You May Like

मनोरंजन