
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को समस्त देशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपाें के पर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में शुभ दीपावली के संदेश के साथ लिखा, “समस्त देशवासियों को आलोक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। दीपोत्सव के पावन अवसर पर सभी के जीवन में ज्ञान के प्रकाश से तम का नाश हो, आपके सुखमय, प्रगतिमय और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। माँ महालक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी को सुख, समृद्धि व आरोग्य प्रदान करें।”
