
शोभापुर। ग्राम के मुख्य स्थान कहे जाने वाले रामलीला मैदान के समीप स्वर्गीय दिनेश सिंह जिन्होंने भारतीय सेना में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया आज जहां पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था । जहां उनकी समाधि बनाई गई वहां पर आज कचरे का अंबार लगा हुआ है चारों ओर गंदगी फैल रही है । परंतु किसी भी प्रशासनिक एवं राजनीतिक व्यक्ति की नजर यहां पर नहीं गई । आखिर क्या कारण है वीर शहीदों का जहां सम्मान होना चाहिए वहीं एक ऐसी जगह जहां पर शहीदों की समाधि का अपमान हो रहा है । ग्राम शोभापुर में जब शनिवार को मुख्य बाजार भरा जाता है उस समय तो यहां की दुर्दशा इतनी गंभीर होती है जिसे देखकर सच्चे देशभक्त की आंखों से आंसू रुक नहीं सकते । फिर भी प्रशासन एवं राजनीति क्यों बंद आंखों से इस जगह को देख रही है आखिर क्यों इस जगह का पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा । पुनर्निर्माण ना ही सही परंतु इस जगह का कुछ ऐसा इंतजाम तो हो जिससे वीरों के बलिदान को याद किया जाए । उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए ग्राम के युवाओं द्वारा निरंतर मुहिम चलाई जा रही है इस जगह को लेकर इसके संबंध में अति शीघ्र युवाओं द्वारा तहसीलदार विधायक एसडीएम एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया जाएगा
