जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत चरगवां रोड स्थित ग्राम घंसौर में तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि घंसौर ग्राम चरगवां रोड पर दो बाइकों में आमने सामने हुई टक्कर से हादसे में लक्ष्मण पिता राम सिंह निवासी जोधपुर पड़ाव 19 वर्ष, संदीप पिता परम उइके 18 वर्षीय निवासी पड़ाव, रंजीत कुलस्ते 20 वर्षीय निवासी धूमा सिवनी की मौत हुई है जबकि एक अन्य घायल है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।
