जबलपुर: पूर्व पार्षद पुत्र ने शादी का झांसा देकर एक महिला की आबरू लूटी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मदन महल निवासी कांग्रेस के पूर्व पार्षद द्वारका मिश्रा के पुत्र ऋषभ मिश्रा 32 वर्ष ने अधारताल निवासी 31 वर्ष शादीशुदा महिला से 2020 में सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती की फिर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उखरी रोड स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला को घुमने के बहाने गोवा ले जाकर वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया जिसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
Next Post
मोही घाटी में भोपाल नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे मृत अवस्था में मिले युवक-युवती
Thu Jan 29 , 2026
पांढुरना: ग्राम मोही घाटी में नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक, युवती मुर्छित अवस्था में पड़े होने की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से इन दोनों को नगर मुख्यालय के चिकित्सालय लाया जहां इन्हें चिकित्साको द्वारा मृत घोषित किया गया ।शासकीय चिकित्सालय के सूत्रों […]

You May Like
-
10 months ago
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
-
7 months ago
शरद पूर्णिमा पर गरबा महोत्सव