श्रीनगर, 13 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा गुरुवार को दिल्ली बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में घाटी में लगभग 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि सीआईके और आपराधिक जाँच विभाग (सीआईडी) संयुक्त रूप से यह छापेमारी अभियान चला रहे हैं ताकि बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विस्फोट की साजिश से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों और जैश-ए-मुहम्मद की संलिप्तता का पता लगाना है।
अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कई टीमें काम पर हैं और घाटी में 13 स्थानों पर तलाशी जारी है। जल्द ही लोगों को हिरासत में लिया जाएगा और बरामदगी की जाएगी।” उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
Next Post
58 वर्ष की हुयी जूही चावला
Thu Nov 13 , 2025
मुंबई, 13 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जूही चावला आज 58 वर्ष की हो गयीं। जूही चावला का जन्म 13 नवंबर, 1967 को हुआ था। उनके पिता एस.चावला एक डॉक्टर थे। जूही चावला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लुधियाना से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के […]

You May Like
-
6 months ago
जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण
-
24 hours ago
मजबूत डॉलर से रुपया 25 पैसे कमजोर
-
11 months ago
रुपया 22 पैसे टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर पर
-
1 year ago
पलानीस्वामी ने मोदी-शाह को दिया धन्यवाद
