चामुंडा पैलेस कॉलोनी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप

देवास। बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चामुंडा पैलेस कॉलोनी में एक मकान से महिला का 2–3 दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला मृत अवस्था में मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, उसकी मौत हो गई थी लेकिन डर के कारण कई दिनों तक किसी को सूचना नहीं दी।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Post

कार में पत्थर से हमला कर नकाबपोशों ने जेवरातों भरा झोला लूटा

Tue Dec 23 , 2025
सीधी। कमर्जी थाना अंतर्गत शासकीय स्कूल हिनौती के समीप बीती रात कार में पत्थरबाजी कर 4 नकाबपोशों ने जेवरात से भरा झोला लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के दौरान मारपीट करते हुये ज्वेलरी व्यापारी के बेटे के आंख में मिर्ची पाउडर भी डाल दिया। लूटे गये जेवरात की कीमत […]

You May Like