मुंबई, 06 मई (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ रिलीज हो गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।यह गीत एक पारंपरिक लोकगीत की मिठास और आधुनिक संगीत के मिश्रण का बेहतरीन उदाहरण है, जिसका निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने बड़े कैनवास पर किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने को एमपी यादव ने लिखा है,
जबकि अभिषेक तिवारी ने संगीत दिया है। प्रोजेक्ट अनंजय रघुराज ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य हमेशा भोजपुरी की मिट्टी से जुड़े लोकगीतों को आधुनिक और भव्य तरीके से पेश करना रहा है। ‘सेनुरवा के शान’ एक ऐसा ही गीत है, जो हमारी परंपरा और संस्कृति के गौरव को दर्शाता है। शिल्पी राज की आवाज और माही की परफॉर्मेंस ने इस गाने को मनोरंजनपूर्ण बना दिया है। हमें खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं।’

