डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी आयोजित

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह ऐलान इस महीने की शुरुआत में अगले सीजन के लिए वूमेंस प्रीमियर लीग की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद की किया गया है।

डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में हर क्रिकेट टीम को अधिकतम 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने की अनुमति होगी। कुल मिलाकर, पांचों टीमों में 23 विदेशी खिलाड़ियों सहित 73 स्थान भरे जाने के लिए उपलब्ध हैं।

यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ज्यादा बदलाव करेंगे, क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी अनकैप्ड श्वेता सहरावत को रिटेन किया है। उनके पास सबसे बड़ा पर्स होगा, साथ ही चार राइट टू मैच (आरटीएम) विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स, जिन्होंने शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में बनाए रखा है, ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
मेगा ऑक्शन में, उनके पास कोई राइट-टू-मैच (आरटीएम) विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

अब तक आयोजित तीन संस्करणों में, डब्ल्यूपीएल में कुछ खिलाड़ियों पर बहुत बड़ी बोली लगी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा डब्ल्यूपीएल 2023 मेगा ऑक्शन में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए 3.4 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद, स्मृति मंधाना वर्तमान में डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।

मंधाना, जिन्होंने 2024 डब्ल्यूपीएल सीजन में टीम को खिताब जिताया था, डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों में से एक हैं।

कुल मिलाकर, पांचों क्रिकेट टीमों ने सात विदेशी क्रिकेटरों सहित 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया। सभी टीमों के पास 2026 डब्ल्यूपीएल नीलामी में खर्च करने के लिए कुल 41.1 करोड़ रुपए होंगे।

वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा, प्रमुख खिलाड़ियों की ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क सहित कई अन्य खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।

नीलामी में उपलब्ध खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट वूमेंस प्रीमियर लीग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

Next Post

सऊदी अरब को एफ-35 की बिक्री को मंजूरी देंगे: ट्रम्प

Tue Nov 18 , 2025
वाशिंगटन, 18 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को व्हाइट हाउस आएंगे तो वह सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंजूरी देंगे । यह सात वर्षों में क्राउन प्रिंस की पहली अमेरिका यात्रा है। सीएनएन […]

You May Like