सिंगरौली में पटवारियों का कामकाज बंद, कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे

सिंगरौली। पटवारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिलेभर के पटवारियों ने कामकाज बंद कर दिया। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान की अगुवाई में पटवारी बैढ़न स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। संघ का कहना है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों में पटवारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन काम के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना कार्रवाई की जा रही है। पटवारियों ने मांग की कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले नियमानुसार जांच और उचित प्रक्रिया का पालन किया जाए। साथ ही पूर्व में की गई निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई की समीक्षा कर राहत देने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

.....

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र के परिवर्तन पर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री का लेख साझा किया

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 7 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी के भारतीय कृषि के बुनियादी बदलावों पर लिखा गया एक विशेष लेख साझा किया। इस लेख में प्रधानमंत्री के रूप में और उससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके 25 वर्षों के […]

You May Like