भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष भोपाल आए संगठन व राजनीतिक नियुक्तियों पर बैठक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी संगठन में हलचल तेज हो गई। प्रवास के पहले दिन संतोष ने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन पर गहन मंथन किया गया। साथ ही निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बी.एल. संतोष अपने प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। माना जा रहा है कि इन चर्चाओं का सीधा असर प्रदेश संगठन की नई कार्ययोजना और नियुक्तियों पर दिखाई देगा। इससे आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

Next Post

आवारा पशुओं पर बड़ी कार्यवाही, फूलसागर गौशाला में पहुँचाए गए मवेशी

Sun Aug 31 , 2025
नारायणगंज। नेशनल हाईवे से लगे ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई थी। इन पशुओं के कारण जहाँ किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुँच रहा था, वहीं रात के समय सड़क पर झुंड लग जाने से सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि की आशंका लगातार बनी […]

You May Like