सीएम डॉ यादव ने आईपीएस वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय पुलिस सेवा के वार्षिक सम्मेलन (सर्विस मीट) का शुभारंभ कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की सराहना की और बेहतर प्रशासन, अनुशासन व जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल समाज में सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। बदलती चुनौतियों के बीच आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। सम्मेलन के दौरान पुलिस सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों, अनुभवों और नवाचारों पर चर्चा की जाएगी, जिससे कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

अमेरिका के ओरेगन तट पर 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मची भारी दहशत, आधी रात को झटकों से हिली धरती, सुनामी के खतरे से वैज्ञानिकों ने किया इनकार

Fri Jan 16 , 2026
संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगन राज्य में गुरुवार की आधी रात को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला, जब रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे तटीय इलाके को दहला दिया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर […]

You May Like