गैर निकलने के पश्चात ही चलेगा विशेष सफाई अभियान

इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रंग पंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र में निकलने वाली गैर यात्रा के पश्चात विशेष सफाई अभियान में लगने वाले संसाधन व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। हैं। साथ ही रंग पंचमी पर ऐसा विशेष सफाई अभियान चले कि नागरिको में सफाई का लेकर जज्बा बना रहे व नागरिको में स्वच्छता का संदेश जाए. इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव द्वारा पतझड के मौसम में शहर से अधिक मात्रा में निकलने वाले ग्रीन वेस्ट को समयावधि में उठाने के साथ ही निपटान के संबंध में भी निर्देश दिये गये.
विकास कार्यों में ट्रीटेंड वाटर इस्तेमाल करें
जलप्रदाय समीक्षा के दौरान बताया गया कि शहर में कुएं बावड़ी की सफाई के उपरांत शहर में ऐसे 218 कुएं चिंहांकित किये गये है, जिनका पानी पीने योग्य है. उन पर ग्रीष्मकाल को देखते हुए.हाइड्रेंट लगाकर पेयजल सप्लाय की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये. साथ ही शहर के ऐसे 324 कुएं-बावड़ी ऐसे भी है, जिनमें बडी मात्रा में पीने योग्य पानी नहीं है. ऐसे पानी का उपयोग उद्यानों की सिंचाई करने व विकास कार्यों में उपयोग करने के निर्देश दिये.

Next Post

शाहपुरा तालाब में दिखी मरी मछलियां, लोगों ने निगम अधिकारियों को दी सूचना

Sun Mar 16 , 2025
भोपाल. शहर के शाहपुरा तालाब में मछलियां पानी के ऊपर तैरती नज़र आई. तालाब में सैकड़ों मछलियों के मरने की जानकारी सामने आने पर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई. मामला सामने आने के बाद अब इस पर कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस मामले को लेकर […]

You May Like