पथरिया में भव्यता के साथ मनाई गई भगवान लव-कुश जयंती

पथरिया/दमोह:भगवान श्री लव-कुश जयंती के अवसर पर जिला कुशवाहा समाज संगठन, दमोह के मार्गदर्शन व समाजबंधुओं के सहयोग से रविवार को पथरिया में जिला स्तरीय भगवान लव-कुश जयंती समारोह का भव्य व गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पथरिया विधानसभा क्षेत्र सहित दमोह जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं व अन्य सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हरसिद्धि माता मंदिर, नंदरई रोड, पथरिया से भगवान श्री लव-कुश की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता देखने को मिली। डीजे की धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण धुनों के बीच युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे।शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। आसपास के ग्रामों से आए अखाड़ों के कलाकारों ने अपने पारंपरिक शौर्य एवं कला-कौशल का प्रदर्शन कर शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।शोभायात्रा के दौरान सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले सहित महान व्यक्तित्वों के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। युवाओं के उत्साह एवं सामाजिक एकता का दृश्य देखते ही बन रहा था।भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संजय चौराहा व वडा तिराहा से निकली और हाई स्कूल (एक्सीलेंस) ग्राउंड, पथरिया पहुंची, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ मुख्य समारोह का शुभारंभ

मुख्य समारोह का शुभारंभ भगवान श्री लव-कुश के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखन पटेल मंत्री, मप्र शासन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वरदास कुशवाहा (साईं बाबा) जिला अध्यक्ष, कुशवाहा समाज, दमोह द्वारा की गई।कार्यक्रम में मंगल कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष बटियागढ़, श्रीमती रामबाई सिंह पूर्व विधायक पथरिया विधानसभा, गौरव पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, भगवानदास मासाहब पूर्व अध्यक्ष, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कवि अनुज अंगार ने युवाओं की शक्ति और सामाजिक अधिकारों पर रखे विचार

कार्यक्रम के प्रथम वक्ता कवि अनुज अंगार ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में युवाओं की शक्ति, समाज के गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, संगठन व सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं को शिक्षा एवं संगठन के माध्यम से आगे बढ़ना होगा तथा अपने संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक भागीदारी और हक-हिस्सेदारी के प्रति जागरूक रहना होगाकार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा विशेष रूप से यह बात रखी गई कि कुशवाहा समाज की सामाजिक व जनसंख्या के अनुरूप राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

शिक्षा, एकता और संगठन को बताया समाज की प्रगति का आधार

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों व समाज के वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री लव-कुश का जीवन साहस, स्वाभिमान, न्याय, धर्म व कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर लखन पटेल मंत्री, मप्र शासन मंगल कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, बटियागढ़,जिला अध्यक्ष कांग्रेस मानक पटेल, ईश्वरदास कुशवाहा (साईं बाबा) जिला अध्यक्ष, कुशवाहा समाज, दमोह
डालचंद कुशवाहा जिला सचिव जिला क्षत्रिय कुशवाहा समाज दमोह,गोपाल कुशवाहा युवा जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय टंडन, रामबाई सिंह परिहार पूर्व विधायक, राव बृजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, पुरषोत्तम कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, डालचंद कुशवाहा,गौरव पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, भगवानदास मासाब पूर्व अध्यक्ष, मूलचंद पटेल (मूले दादा) पूर्व पार्षद व ब्लॉक अध्यक्ष, पथरिया,बलिराम कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, बटियागढ़
कमलेश कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, नन्ने कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, हटा,रमेश कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, पटेरा
गोपाल पटेल युवा जिला अध्यक्ष
बलराम कुशवाहा युवा ब्लॉक अध्यक्ष, ग्रामीण पथरिया बद्री प्रसाद कुशवाहा युवा ब्लॉक अध्यक्ष, शहरी पथरिया प्रताप कुशवाहा जिला अध्यक्ष, जनाधिकार पार्टी,भुजबल कुशवाहा सूर्य अगरबत्ती पथरिया इसके अलावा दमोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजबंधु, युवा, मातृशक्ति व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंच संचालन ने कार्यक्रम को बनाया प्रभावी
कार्यक्रम का सफल व प्रभावी मंच संचालन पुरुषोत्तम कुशवाहा व डॉ. सेवकराम कुशवाहा द्वारा किया गया। दोनों ने कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करते हुए उपस्थित अतिथियों व वक्ताओं को मंच प्रदान किया।

Next Post

नेपाल में बाढ़ का कहर हाइड्रोपावर सुरंगों में कर्मचारी फंसे

Sun Aug 30 , 2026
काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के बाद कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में कर्मचारी फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 898 कर्मचारी अब भी सुरंगों के अंदर फंसे हुए हैं, जबकि 361 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका […]

You May Like