खेत में बिछाया करंट, सात गोवंशों की मौत

जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत बरने स्थित खेत में शनिवार को अवैध रूप से बिछाए गए करंट वाले तारों की चपेट में आने से सात गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरने निवासी मनीष कुमार यादव (21) ने बताया कि वह शनिवार को अपने, अशोक मेहरा और बल्लू सिंह के कुल 7 गोवंश जंगल में चराने के लिए लेकर गया था। इसी दौरान मवेशी चरते-चरते गांव के ही लालजी राय के खेत की तरफ चले गए। लालजी राय ने अपने खेत में लगी मक्का की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए चारों तरफ लोहे का पतला तार बिछा रखा था और उसमें हाई वोल्टेज करंट छोड़ दिया था। जैसे ही मवेशी खेत के पास पहुंचे, वे इस जानलेवा करंट की चपेट में आ गए और सातों गोवंशों ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जब मनीष मवेशियों को ढूंढते हुए खेत के पास पहुंचा, तो उसे सातों गोवंश मृत हालत में मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मझगवां थाना प्रभारी शंकर लाल ठाकुर ने बताया कि आरोपी खेत मालिक लालजी राय के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकर दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि खेत मालिक लालजी राय ने अपनी फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ करंट दौड़ रहा तार बिछा रखा था। चरते समय सातों मवेशी इस करंट वाले तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई।

Next Post

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

Sat Sep 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील […]

You May Like