मुरली अंडरब्रिज में जाम से आमजन काफी परेशान

सीहोर। शहर के व्यस्ततम मुरली अंडरब्रिज में रोजाना जाम के हालत बनने से राहगीर काफी परेशान हो रहे हैं. भारी वाहनों की आवाजाही से निर्मित होने वाले जाम में स्कूली वाहनों के फंसे रहने से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे तो अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

नगर के मुरली अंडरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. शहर के मंडी व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से जोडऩे वाले इस अंडरब्रिज में बड़े वाहनों की निर्बाध आवाजाही के चलते दिन भर जाम के हालात निर्मित होते हैं. सोमवार को भी एक ट्राला अंडरब्रिज में फंस गया. लंबा होने के कारण चालक उसे मोड़ नहीं पा रहा था. नतीजतन कुछ ही देर में अंडरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थीं. इसमें कई स्कूली वाहन भी फंसे रहे. ऐसे में बच्चों को घर लौटने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. विसंगतिपूर्ण ढंग से बने अंडरब्रिज से लोगों को साल भर परेशान होना पड़ता है. बारिश के दिनों में यहां इतना पानी भरा जाता है कि लोगों को लंबा फेरा लगाकर जाना पड़ता है. अन्य दिनों में अंडरब्रिज के गहरे गड्डों में भी आए दिन वाहन फंसते हैं. सोमवार को लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह ट्राला वहां से निकाला जा सका. तब तक अंडरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं.लोगों की मानें तो रेलवे द्वारा इस व्यस्ततम अंडरब्रिज की सड़क के गड्ढे नहीं भरे जाने के कारण दुपहिया वाहन और छोटे वाहन हिचकोले लेकर चलते हैं, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है. अनहोनी को टालने के लिए रेल विभाग को ध्यान देना चाहिए.

 

 

Next Post

एसआईआर का कार्य पूरा करने वाले 53 बीएलओ सम्मानित

Tue Nov 25 , 2025
सतना:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सतना जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों के 53 बीएलओ ने निर्धारित समय से पहले ही अपने मतदान केंद्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए […]

You May Like