शाहपुरा तालाब में दिखी मरी मछलियां, लोगों ने निगम अधिकारियों को दी सूचना

भोपाल. शहर के शाहपुरा तालाब में मछलियां पानी के ऊपर तैरती नज़र आई. तालाब में सैकड़ों मछलियों के मरने की जानकारी सामने आने पर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई. मामला सामने आने के बाद अब इस पर कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इस मामले को लेकर एक्सपर्ट राशिद नूर की ओर से जानकारी साझा की गई है कि तालाब में कई नाले का पानी आ रहा है. जिसके चलते पानी में ऑक्सीजन की कमी भी हो रही है. यही कारण है कि तालाब में मछलियां पानी के ऊपर आ गई. होली पर्व के एक दिन बाद शनिवार के दिन जब लोग सुबह की सैर पर निकले तो उन्हें यह नज़ारा दिखा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तालाब के किनारे मछलियां मरी हुई दिखाई दी. इस दौरान कुछ मछलियां तड़पती हुई नज़र आ रही थी. घटना को लेकर लोगों ने निगम के अधिकारियों को जानकारी दी. जिसके बंद निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही करते हुए मछलियों को हटाया. इस घटना को लेकर सभी कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Next Post

भोपाल स्टेशन पर अब पर्यावरण-अनुकूल रेल यात्रा

Sun Mar 16 , 2025
भोपाल। पमरे के भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल रेल यात्रा मिलेगी। स्टेशन को ईएमएस का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि आईएसओ प्रमाणन यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया कदम है। […]

You May Like