1857 के शहीद संतों की स्मृति में 10 को सजेगा सुरों का दरबार, बडी शाला में होगा श्रद्धांजलि समारोह

ग्वालियर। 1857 के स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वाले संतों की स्मृति तथा ग्वालियर घराने के प्रख्यात गायनाचार्य पंडित सीताराम शरण दास की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय रागायन संगीत समारोह, श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सिद्धपीठ श्री गंगादास की बडी शाला के श्रीमंहत पूरण वैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास ने उक्त कार्यक्रमों की जानकारी पत्रकारों को देते हुये बताया कि गंगादास की बडी शाला केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि भारतीय इतिहास और संत परंपरा की गौरव गाथा का जीवंत अध्याय है। रामानंदी संप्रदास के 52 द्वारों में प्रमुख स्थान रखने वाली यह तपोभूमि 1857 की क्रांति की भी साक्षी रही है। उन्होंने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के वीरगति प्राप्त करने के बाद तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत गंगादास जी महाराज ने उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया था । इस संघर्ष में 745 साधुओं ने भी अपने प्राणों की आहुति देकर संत परंपरा का परिचय दिया था।

उन्होंने बताया कि 10 जून से 18 जून तक लक्ष्मीबाई कालोनी पडाव स्थित बडी शाला पर कार्यक्रमों की शुरूआत संगीत समारोह सरस्वती पूजन एवं गुरू पूजन के साथ सायं 6 बजे से होगा। इसके उपरांत ग्वालियर घराने के वरिष्ठ गायक पंडित महेश दत्त पांडेय के सानिध्य में संजय देवले, सुजल जैन एवं हेमांग होल्हटकर द्वारा गुरू वंदना प्रस्तुत की जायेगी। इस प्रस्तुति में हारमोनियम पर अनूप मोघे तथा तबले पर अविनाश महाजनी संगत देंगे। समारोह में सुविख्यात कलाकार श्रीमती पद्यमजा विश्वरूप विचित्र वीणा वादन प्रस्तुत करेंगी। समारोह में ख्याल गायक पंडित जयतीर्थ मेपुण्डी का गायन होगा। उनके साथ हारमोनियम पर अक्षत मिश्रा वायलिन पर पंडित सुभाष देशपांडे तथा तबले पर मधुसूदन कोप्प संगत करेंगे।

इस अवसर पर ग्वालियर घराने के वरिष्ठ ख्याल गायक पंडित महेशदत्त पांण्डेय को वर्ष 2026 का गायनाचार्य पंडित सीताशरण सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।

Next Post

आरव बाफना ने नेशनल में रजत पदक जीता

Sun Jun 7 , 2026
मंदसौर। 15 वी मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप 2026 अहमदाबाद में 31 मई से 04 जून 2026 में आयोजित की गई। इसमें लोटस वैली स्कूल, मंदसौर के आरव बाफना पिता निलेश के बाफना ने अंडर 13 कैटेगरी में खेलते हुए दो रजत पदक बायथले और ट्रायथले इवेंट ,जिसमें 400 मीटर रनिंग […]

You May Like