हल्द्वानी, 11 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे पर काठगोदाम के सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के साथ ही आगामी पर्यटन सीजन, मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पर्यटक सीजन की सारी तैयारियां समय से पहले ही कर लेने के निर्देश दिये, साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिये गये,मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने को लेकर प्रभावित कदम उठाने के निर्देश वन विभाग को दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा बिंदुखता को राजस्व गांव बनाने के मामले पर भी सरकार बेहद गंभीर है और उनकी प्राथमिकता में शामिल भी है, केन्द्र सरकार से जो भी संभव बातचीत होगी, उसे किया जाएगा।
श्री धामी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा पश्चिम बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है , क्योंकि पिछले
15 सालों से पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सरकार है, जहां हत्याएं बलात्कार, महिला उत्पीड़न भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण करने में भी न्यायिक अधिकारियों को लगाया जा रहा है चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है और डबल जान की सरकार मजबूती के साथ बनाने जा रही है।
