दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत, तीसरा बच्चा जिंदगी की जंग में

सीहोर/आष्टा जिले के आष्टा तहसील के कचनारिया गांव में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। जहां चारों ओर दीपों का पर्व उल्लास से मनाया जा रहा था, वहीं एक परिवार के घर मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह होते-होते डेढ़ वर्षीय अंशिका पिता अखिलेश की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में अन्य बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचे, जहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय वंश ने भी दम तोड़ दिया।

तीसरी बच्ची, तीन वर्षीय वंशिका की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद माता-पिता सदमे में हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

आष्टा बीएमओ डॉ. अमित माथुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी खाद्य पदार्थ से हुई विषाक्तता का प्रतीत होता है, लेकिन स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

तहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच जारी है। गांव में इस हृदयविदारक घटना से दीपावली का उत्सव शोक में बदल गया है।

Next Post

डीआरपी लाइन में पुलिस परिवार संग पुलिस कमिश्नर ने मनाई दीपावली

Mon Oct 20 , 2025
इंदौर। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को डीआरपी लाइन पहुंचकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के साथ दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से लेकर परिजनों तक से आत्मीय संवाद किया, उन्हें उपहार भेंट किए और उनकी खुशियों में शामिल होकर अपनत्व का संदेश दिया […]

You May Like