नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के तत्वावधान में ‘रणनीतिक नेतृत्व एवं लोक नीति’ में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (कार्यकारी एमबीए) करने वाले अधिकारियों को शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान की गयी।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 64 वें एनडीसी पाठ्यक्रम (2024 बैच) के योग्य अधिकारियों को कार्यकारी एमबीए की डिग्री प्रदान की।
इस अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के डीन और अकादमिक पाठ्यक्रम के प्रोफेसर पी. हरिदास तथा संस्थान के प्रबंधन अध्ययन विभाग की टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।
Next Post
उत्तराखंड के तीन सांसदों, 30 विधायकों ने शिक्षक पदोन्नति परीक्षा को लेकर धामी को लिखा पत्र
Sat Oct 11 , 2025
नयी दिल्ली/देहरादून, 11 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के तीन सांसदों, 30 विधायकों तथा कई पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी को पत्र लिखकर प्रदेश के राजकीय इंटर कालेजों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पठन पाठन को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रधानाचार्यो के रिक्त पदों पर भर्ती की विभागीय परीक्षा […]

