प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट दो व्यक्ति जुलसे 

भानपुरा. 6 फरवरी को भानपुरा जुनेबा प्लास्टिक रीसाइकलिंग इंडस्ट्री में लाइट का कार्य करते हुए ब्लास्ट होने से दो व्यक्ति झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल अहमद अली पिता दुबई अहमद 30 वर्षी निवासी सियारगंज यु पी जो कंपनी इंजीनियर के पद पर पदस्थ था व इमरान खान पिता हामिद खान निवासी भानपुरा 30 वर्षी दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज कर झालावाड़ रेफर कर दिया गया है। डॉ अभिषेक से इस मामले में बातचीत की दोनों ने बताया है अहमद अली 36% तक जल चुका है प्राथमिक उपचार कर दिया गया है जलने का कारण लाइट का कार्य करते वक्त गलत वायर जोड़ने से ब्लास्ट होने से निकलने वाली आग से आगे का पूरा शरीर जल चुका है। जानकारी के अनुसार कल दिनांक 7 फरवरी को ही इस फैक्ट्री का उद्घाटन होना था। फैक्ट्री मालिक हुसैन से पूछने पर उन्होंने बताया कि अहमद अली जो की कंपनी का इंजीनियर था। लाइट के कार्य करते वक्त गलत वायर जोड़ने से यह हादसा हुआ है। भानपुरा थाना प्रभारी डांगी वह एस डी ओ पी राजाराम धाकड़ से जानकारी पर उन्होंने बताया घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है व ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घायल मरीजों हुई असुविधा 1 घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिलने पर डॉक्टर अभिषेक से इस विषय में चर्चा की तो उन्होंने बताया आपको उच्च अधिकारी से बात करनी पड़ेगी।

Next Post

बिना पीयूसी और खराब कैमरे वाली बसें मिलींय बुरहानपुर में परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान

Thu Feb 6 , 2025
11 स्कूल बसों से 23 हजार रुपए जुर्माना वसूला   नवभारत न्यूज, बुरहानपुर। परिवहन विभाग और प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुरुवार कार्रवाई की। अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान और जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे के नेतृत्व में टीम ने देड़तलाई और शाहपुर रोड पर स्कूल बसों, यात्री […]

You May Like