पीजी कॉलेज प्राचार्य से मारपीट, प्रोफेसर SP दफ्तर पहुंचे

टीकमगढ़। पीजी कॉलेज के प्राचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. कॉलेज प्राचार्य का आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने बदसलूकी करने के साथ मारपीट की. जब पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो प्रोफेसर एसपी दफ्तर पहुंचे और कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

प्राचार्य केसी जैन ने बताया कि प्रबल शुक्ला नाम का छात्र उनके कॉलेज में पढ़ता है. आज वाहन खड़े करने को लेकर उसने विवाद किया और गालियां दी. इतना ही नहीं जब पीड़ित प्राचार्य केसी जैन कॉलेज से वापिस देर शाम घर आ रहे थे तो महेंद्र सागर तालाब की कैंटीन के पास रोककर उनसे मारपीट की. पीड़ित का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है इसलिए एसपी ऑफिस आकर न्याय के लिए खड़ा होना पड़ा।

Next Post

राज्य स्तरीय ‘टैलेंट हंट’ के लिए कांग्रेस ने 11 सदस्यीय समिति का गठन किया

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पार्टी ने राज्यभर में प्रवक्ताओं के चयन हेतु आयोजित किए जा रहे “टैलेंट हंट” कार्यक्रम के संचालन के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है। पार्टी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से ऐसे […]

You May Like