घर से युवती का अपहरण, खेत में गैंगरेप, दरिंदें गिरफ्तार, भेजे गए जेल

तिलवारा थाना अंतर्गत देवरी में रहने वाली एक युवती के घर में दो दरिंदें घुसे और अपहरण कर उसे खेत ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक देवरी में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह घर में सो रही थी, तभी गांव में रहने वाले दूर के रिश्तेदार पवन भूमिया 19 वर्षीय एवं राजेन्द्र भूमिया 21 वर्षीय आए और उसे पकड़ लिया उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया और डरा धमकाकर उसे जबरदस्ती खेत ले गए.

जहां जबरदस्ती उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। वह किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। जिसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Post

बस की टक्कर से करंट फैला, पोल रोड पर गिरा

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत जोधपुर पडाव तिराहा पर बीती रात यात्रियों से भरी बस के चालक ने हाई मास्ट लाइन लोप में टक्कर मार दी। हादसे से करंट फैला और पोल सडक़ पर गिर गया, चालक बस को छोडक़र भाग गया। हादसे से बिजली बंद हो गई। इस घटना से […]

You May Like