बस की टक्कर से करंट फैला, पोल रोड पर गिरा

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत जोधपुर पडाव तिराहा पर बीती रात यात्रियों से भरी बस के चालक ने हाई मास्ट लाइन लोप में टक्कर मार दी। हादसे से करंट फैला और पोल सडक़ पर गिर गया, चालक बस को छोडक़र भाग गया। हादसे से बिजली बंद हो गई। इस घटना से करीब पांच लाख रूपए की क्षति हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 8 बजे जोधपुर पडाव तिराहा पर बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1185 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए डिवाईडर पर लगे हाई मास्ट लाइट पोल को टक्कर मार दी जिससे पोल क्षतिगस्त होकर टूटकर रोड पर गिर गया। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई, बस में यात्री बैठे हुये थे, घटना के बाद बस का ड्रायवर बस को छोडक़र मौके से भाग गया।

बस की टक्कर लगने से हाई मस्ट लाइट पोल रोड पर गिर गया था जिससे लाइट व्यवस्था बंद हो गई थी पोल के गिरने से पोल की लाइट एवं पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे से करीब पांच लाख रूपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर बस जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है

Next Post

ग्राम परा में भैंस चोरी और मारपीट, ग्रामीणों की पुलिस से न्याय की गुहार 

Thu Oct 23 , 2025
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम परा में 18 अक्टूबर को भैंस चोरी और मारपीट की घटना के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की। ग्राम परा निवासी […]

You May Like