श्योपुर: देहात थाना क्षेत्र के सोईं कला गांव में होलिका दहन के बाद बच्चों के साथ मारपीट और उसके बाद दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है। पीड़ित पक्ष ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है।सोईं कला निवासी पीयूष पिता मनोज और प्रिंस पिता सत्यप्रकाश गांव में सीप नदी किनारे आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम देखने गए थे। इसी दौरान गांव के ही दीपेश नामक युवक ने कथित तौर पर बच्चों के साथ मारपीट की।
आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पीयूष के पिता को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पीयूष घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन मारपीट करने वाले युवक के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से पथराव किया गया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
