
उज्जैन। उन्हेल आगर बायपास मार्ग पर गुरुवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटी खा गई। दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया कुछ को मामूली चोट लगी थी।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सुबह बायपास मार्ग पर उन्हेल की ओर जाने वाले मार्ग पर अशोक ट्रेवल्स की बस पलटी खा गई। बस में यात्रियों के साथ छत पर गेहूं से भरी बोरियां, कपड़ों की गठाने रखी थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया ।
जहां सामने आया कि घायलों में धर्मेंद्र पिता सज्जन सिंह, कैलाश पिता जगन्नाथ निवासी आष्टा, शिल्पी पति जितेंद्र गौतम निवासी रतलाम, मनोहर पिता बृजलाल निवासी राजस्थान, जय पति मोहनलाल माली निवासी सिरोही और बस का चालक नयन सिंह निवासी जोधपुर घायल है। पूछताछ में चालक ने बताया कि अशोक ट्रेवल्स की बस इंदौर जोधपुर के बीच चलती है। आज सुबह मंदसौर से उज्जैन के लिए आ रही थी। दुर्घटना सामने आए बाइक चालक को बचाने में हुई है।
