एनएसयूआई ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

इंदौर: महाविद्यालयों में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं एवं मध्यप्रदेश में लंबित छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई इंदौर इकाई द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया.प्रदेश महासचिव शुभम सिंह और जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए. ज्ञापन में कॉलेज परिसर में हुई हालिया हिंसात्मक घटना के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. संगठन ने आरोप लगाया कि छात्र राजनीति के नाम पर गुंडागर्दी और निर्दोष छात्रों पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई.

एक्रोपोलिस कॉलेज की घटना पर जताई चिंता
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाल ही में एबीवीपी से जुड़े कुछ तत्वों द्वारा एक्रोपोलिस कॉलेज में एक छात्र के साथ कथित मारपीट की घटना निंदनीय है. आरोप है कि इस घटना से छात्र समुदाय में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हुआ है. संगठन का कहना है कि विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे शिक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन हो रहा है.

प्रमुख मांगें…
घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. सभी महाविद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर कैंपस में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं. मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं. कॉलेज परिसरों में राजनीतिक हिंसा और दबाव की राजनीति पर पूर्णतः रोक लगाई जाए.
ज्ञापन में कहा गया कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला होते हैं और विद्यार्थियों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार मिलना चाहिए

Next Post

बैठक से गायब रहने पर सीएमओ को नोटिस, गौशालाओं के नियमित निरीक्षण के आदेश

Tue Mar 3 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने टीएल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक समय से लंबित […]

You May Like