ग्वालियर:आरोप है कि दुकानों को देर रात तक खुला रखने की अनुमति के नाम पर पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे लिए जा रहे हैं। सामने आए वीडियो में एक पुलिसकर्मी दुकान के पास खड़ा दिखाई दे रहा है।
अब सवाल यह है कि क्या देर रात दुकान खोलने की कोई आधिकारिक अनुमति व्यवस्था है? अगर है, तो उसके नाम पर वसूली किसके निर्देश पर हो रही है?
मामले की निष्पक्ष जांच और वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठ रही है।
