जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके

नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग सहित केंद्रशासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी। इसका केन्द्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 248 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दर्ज किया गया। भूकंप शाम सात बजकर चार मिनट पर आया।

भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Next Post

सेफ क्लिक 2.0' अभियान का वृहद विस्तार

Sat Jun 27 , 2026
सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार आम नागरिकों को डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु जिला सीधी में विशेष साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ निरंतर संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं समस्त अनुभागों […]

You May Like