पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में

जकार्ता 04 जून(वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

आज यहां खेले गये महिला एकल मुकाबले में सिंधु ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 21-23, 21-15 से हराया।

एक घंटे 19 मिनट तक चला बेहद रोमाचक मुकाबले में सिंधु ने ओकुहारा को शिकस्त दी।

वही पुरुष वर्ग एकल मैच में भारत के लक्ष्य सेन ने एक घंटे और पांच मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शि यू क्यू से 11-21 22-20 15-21 से हार गये।

भारत की मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय और रक्षिता रामराज अपने-अपने मुकाबले हारकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

Next Post

सीरियाई क्षेत्र से उत्तरी इज़रायल पर दो मिसाइल दागे गए: आईडीएफ

Wed Jun 4 , 2025
यरूशलम, 04 जून (वार्ता) इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि सीरियाई क्षेत्र से उत्तरी इज़राइल में दागे गए दो मिसाइल खुले क्षेत्रों में गिरे है।   आईडीएफ ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर लिखा, “हस्पिन और रमत मगशिमिम में बजने वाले सायरन के बाद, सीरिया […]

You May Like