सेल्फी के चक्कर में जान से खिलवाड, बढ़ रहा हादसों का खतरा

जबलपुर: बारिश के साथ ही जबलपुर के प्रसिद्ध वॉटर फॉल्स में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जहां एक ओर प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का लोग आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सेल्फी के चक्कर में जान से खिलवाड़ करते हुए भी नजर आते है।देखा गया है कि कई पर्यटक तेज बहाव वाले क्षेत्रों और फिसलन भरे चट्टानों पर जाकर सेल्फी लेते नजर आते रहते हैं।

हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी स्थलों पर दी गई चेतावनी और लगाए गए चेतावनी बोर्डों के बावजूद लोग जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में डुमना नेचर पार्क से खंदारी जलाशय और डुमना के नजदीक एक हिडन वॉटर फॉल की सुंदरता देखने के लिए पर्यटक वहां पर पहुंच रहे हैं, जहां पर वह बहते हुए पानी और झरना के बीच पत्थर में बैठकर फोटो, सेल्फी लेते हुए नजर आते हैं। यहां पानी का बहाव काफी तेज है, लेकिन उसके बावजूद सुरक्षा के नियमों का पालन न करते हुए लोग जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
एक चूक बन सकती है जानलेवा
कई वर्षों से देखा जा रहा है कि शहर के कई वॉटर फॉल में मानसून के समय घूमने गए कुछ लोग फोटो, सेल्फी के कारण दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। जिससे कई लोगों की जान पर भी आ गई है। बावजूद उसके लोग खतरनाक जगह पर जाने से नहीं कतराते हैं, जिसके कारण एक चूक भी उनके लिए जानलेवा बन सकती है।
प्रशासन कर रहा सभी से अपील
जबलपुर प्रशासन ने वॉटर फॉल क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और होम गार्ड्स की तैनाती की है। साथ ही, ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जा रही है। जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील भी की है कि वे पानी वाले पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें, बावजूद कई बार लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आते हैं।

Next Post

हाई टेंशन लाइन की जद में निर्माण कार्य, बढ़ रहे हादसे

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर: शहर की प्रमुख 132 केवी विनोबा भावे व्हीकल फैक्ट्री एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन, जो नयागांव 220 केवी सबस्टेशन से निकलती है और सुरक्षा संस्थानों एवं वीआईपी क्षेत्रों सहित आधे शहर को विद्युत आपूर्ति करती है, पिछले कुछ माह से लगातार बाधित हो रही है। विगत दिवस करमेता क्षेत्र में […]

You May Like