इंदौर: विजयनगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। समय रहते कार्रवाई न होती तो युवक किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, जोन-2 के डीसीपी हंसराज सिंह, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी विजयनगर आदित्य पाटिल के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
