टीम बदलाव के दौर से निपटने में सक्षम: मेहदी हसन

ढाका, (वार्ता) बंगलादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज का मानना है कि टीम में पर्याप्त अनुभवी खिलाड़ी है और वे प्रमुख वरिष्ठ खिलाड़ियों के हाल ही में संन्यास लेने के बाद चल रहे बदलाव के दौर से उबरने में सक्षम है।

शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेहदी ने कहा, “फिलहाल टीम में छह से सात खिलाड़ी ऐसे हैं जो सात से 10 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें अब नया नहीं कहा जा सकता। यह एक प्रक्रिया है। हमें अभी फैसला लेना चाहिए और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। विश्वकप में अभी दो से ढाई साल का समय है, इसलिए हमें तुरंत टीम तैयार करनी होगी।”

उन्होंने कहा, “चयन में निरंतरता महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट से दो या तीन महीने पहले ही तैयारी शुरू करना बहुत मुश्किल होगा। मुशफिकुर भाई (रहमान) और पिछली पीढ़ी के अन्य खिलाड़ियों ने सात से आठ वर्ष तक टीम की सेवा की है और बंगलादेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अब, हम भी लंबे समय से यहां हैं। हमारा लक्ष्य बंगलादेश क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाना होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पिछली पीढ़ी ने एक अच्छी आधारशिला रखी है। अब हमारा काम टीम को और आगे ले जाना है।

Next Post

‘बी हैप्पी’ में अभिषेक के काम के लिये मिल रही सराहना से अभिभूत हैं अमिताभ

Tue Mar 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में उनके काम के लिए मिल रही सराहना से अभिभूत हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “अभिषेक की फिल्म बी हैप्पी की सराहना से मैं अभिभूत हूं.. एक पिता के लिए इससे बड़े […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।