लाहुजी नगर दूसरा भागीरथपुरा बनने की राह पर

इंदौर: शहर में निगम की लापरवाही से लाहुजी नगर दूसरा भागीरथपुरा जैसे कांड होने की कगार पर खड़ा है. उक्त लाहूजी नगर में राजबाड़ा के विस्थापितों को बसाया गया था. यहां के लोग हकीकत में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है.नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कल उक्त लाहुजी नगर का दौरा किया.

मौके पर देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि वहां पर चारों तरफ गंदगी फैली हुई है. ड्रेनेज का पानी पूरे रास्ते पर भरा हुआ है. उसी के बीच में से लोग घर में पीने का पानी लेकर जा रहे हैं. हर तरफ गंदगी, बदबू और मच्छर फैले हुए हैं. लोग हकीकत में नारकीय जीवन जी रहे हैं. यहां पर लोगों को नगर निगम द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र से विस्थापित करते हुए लाकर बसाया गया था. ऐसे हालात में कभी भी महामारी फैल सकती है.

समाधान नहीं तो करेंगे चक्काचाम
चौकसे ने कहा है कि निगम की लापरवाही से लाहुजी नगर दूसरा भागीरथपुरा बनने की राह पर है। यदि 10 दिन में निगम द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है.

Next Post

सरकार ने जगदगुरू का किया अपमान: विक्रम

Fri Jan 23 , 2026
बुधनी। प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या के अवसर पर ज्योतिषपीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को पालकी से संगम स्नान के लिए जाने से रोके जाने के मामले को लेकर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य और उनके अनुयायियों के साथ किया गया व्यवहार […]

You May Like