
आलीराजपुर, पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेशस्तर पर नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना आंबुआ क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर *04 थानों की पुलिस द्वारा* संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए तथा गांजे के पौधे एवं गांजा जब्त किया गया।
➡️प्रथम खेत में -1110 पौधे (कुल 1530 किलोग्राम) पाये गये एवं *आरोपी मुकाम चौहान पिता रत्निया चौहान निवासी* छोटा इटारा उम्र 44 वर्ष को अभिरक्षा में लिया गया। अपराध क्रमांक 299/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
➡️द्वितीय खेत से 930 पौधे (कुल 549 किलोग्राम वजनी) पाये गये एवं आरोपी *जगन पिता गुलसिंह निवासी छोटा इटारा* उम्र 50 वर्ष को अभिरक्षा में लिया गया।अपराध क्रमांक 300/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
*कुल जब्त मशरूका 2040 पौधे एवं कुल वजन 2079 किलोग्राम (20 क्विंटल 79 किलोग्राम) कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए है।*
*कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी एवं टीम*
उक्त संपूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्रीमती ज्योति उमठ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री आशुतोष पटेल के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी आंबुआ उपनिरीक्षक मोहन डावर, थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, थाना आजादनगर व इनके अधीनस्थत अधि0/कर्म0 तथा साइबर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
आलीराजपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
