चेतक ने आरसीबी की विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक नई चेतक C25 देकर किया सम्मानित

पुणे : दुनिया की सबसे मूल्यवान टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने इस साल की वीमेंस टी20 लीग की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम को जीत की बधाई दी। कंपनी ने शानदार प्रदर्शन और पूरे सीजन दिखाए गए जज़्बे के सम्मान में खिताब जीतने वाली टीम की हर खिलाड़ी को नई चेतक C25 भेंट करने की घोषणा की।

यह सम्मान उस यादगार सीजन का प्रतीक है, जिसमें चेतक ने आरसीबी महिला टीम के ऑफिशियल राइड पार्टनर के तौर पर साथ निभाया। आत्मविश्वास, मजबूती और महत्वाकांक्षा से भरे इस अभियान में टीम और बेंगलुरु शहर एक बार फिर एकजुट नज़र आए, जो प्रगति, ऊर्जा और आधुनिक शहरी पहचान के साझा विश्वास को दर्शाता है।

चेतक C25 चेतक रेंज का नया मॉडल है, जिसे तेज़ रफ्तार शहरी जीवन के अनुरूप विकसित किया गया है। इसका हल्का निर्माण और स्थिर डिजाइन शहरों में आरामदायक और भरोसेमंद राइड अनुभव देता है। C25 में वही खूबियाँ दिखाई देती हैं, जिन्होंने आरसीबी महिला टीम के चैंपियनशिप अभियान को पहचान दी। इनमें फुर्ती, दबाव की स्थिति में संतुलन बनाए रखने की क्षमता और हर चुनौती को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करने का जज़्बा शामिल है। इसके साथ ही यह चेतक की मूल पहचान, यानी मजबूती, स्थिरता और भरोसेमंद प्रदर्शन के मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, सुमीत नारंग ने कहा, “2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम को हार्दिक बधाई। उनकी दृढ़ता और आत्मविश्वास चेतक के मूल्यों से पूरी तरह मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमारी मजबूत विरासत को नई पीढ़ी की महत्वाकांक्षा के साथ जोड़ती है। इस प्रभावशाली प्रदर्शन का उत्सव मनाने के लिए हम आरसीबी महिला टी20 टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को नई चेतक C25 भेंट कर रहे हैं। बेंगलुरु के आधुनिक शहरी माहौल और युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई चेतक C25, अपनी भरोसेमंद विरासत के मूल्यों पर पूरी तरह खरी उतरती है।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीओओ राजेश मेनन ने कहा,“चेतक ने इस पूरे सीजन में हमारे साथ जुड़कर उल्लेखनीय योगदान दिया और मैदान पर व मैदान के बाहर फैन एंगेजमेंट को और मज़बूत किया। इसकी विश्वसनीयता, डिज़ाइन और रोज़मर्रा की सहज उपयोगिता हमारे युवा और शहरी प्रशंसकों से सीधे जुड़ती है, जिससे यह साझेदारी पूरी तरह स्वाभाविक और प्रभावी साबित हुई।”

Next Post

जल्‍दी SIP शुरू करने से रिटायरमेंट कॉर्पस में होती है शानदार बढ़ोतरी - सचिन कुकरेजा

Mon Feb 9 , 2026
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि निवेश तब शुरू करना चाहिए जब अच्छी कमाई होने लगे, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। धन बनाने में आपकी सबसे बड़ी ताकत पैसा नहीं, बल्कि समय है। जल्दी शुरू किया हुआ छोटा-सा सिप भी आपकी पूरी रिटायरमेंट कहानी बदल सकता है। कल्‍पना कीजिए कि […]

You May Like