सीहोर। वीआईटी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन प्रभात फेरी से हुई. प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति और प्रेरणादायक भजनों से वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया. बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर एवं ईटीआई ट्रेनर राहुल सिंह परिहार ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया. उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर वे लगातार मेहनत करें, खुद को तैयार रखें और देशसेवा की भावना बनाए रखें. शिविर में डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. देवव्रत गुप्ता, डॉ. गीतांजलि गिरी तथा दीप्ति भोजवानी का मार्गदर्शन रहा.
वीआईटी के एनएसएस विशेष शिविर का समापन
