कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है: निकिता

सिंगरौली । शास. मॉडल महावि. रम्पा में स्नातक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय दीक्षारंभ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की अध्यक्षता डॉ. अशोक गुप्ता ने की तथा डॉ. केपी तिवारी कार्यक्रम के संरक्षक रहे। प्रथम दिवस विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय-प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय अवसरों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निकिता यादव ने की। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों रश्मि प्रियदर्शी, मनीषा सिंह एवं राज साकेत द्वारा किया गया। दोनों दिवसों के कार्यक्रम का समग्र संयोजन ई-प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. मंगलनाथ तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

Next Post

निगाही परियोजना में एक्सीडेंटल डेथ क्लेम वितरण आयोजित

Sat Sep 19 , 2026
सिंगरौली । एनसीएल की निगाही परियोजना में गत शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत दिवंगत कर्मचारी शैलेन्द्र सिंह परिहार के परिजनों को कुल 50 लाख […]

You May Like