
जावद। रतनगढ़ पुलिस ने साइबर ट्रैकिंग की मदद से एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मण (26) ने एक महिला की फोटो से अश्लील कोलाज बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी थी। पीडि़त ने 12 फरवरी 2024 को रतनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक युवक ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील फोटो भेजी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर बातचीत नहीं की तो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
थाना प्रभारी वीरेंद्र झा और उनकी टीम ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से आरोपी का पता लगाया। आरोपी ग्राम इमलानी, थाना सिरोंज, जिला विदिशा का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
