
नीमच। नीमच जिले को एक ओर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिससे क्षेत्रीय लोगो को काफी फायदा होगा।
उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से नीमच चीताखेड़ा-जीरन-मल्हारगढ़ टू लेन मार्ग की मांग क्षेत्र की जनता द्वारा निरन्तर की जा रही थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए विधायक परिहार के अथक प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा इस टू लेन मार्ग की स्वीकृति के साथ ही हाल ही मे हुई लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति की 109वीं बैठक में प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी हो गई है। उक्त सडक़ की लम्बाई 36.65 किलोमीटर होगी जिसकी कुल लागत 96 करोड़ 59 लाख 75 हजार रूपए आएगी। अब जल्द ही इस टू लेन मार्ग का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। इस टू लेन मार्ग के बन जाने से क्षेत्र की जनता को बहुत फायदा होगा।
