
शुजालपुर।सिटी थाना क्षेत्र के खेडा बोल्दा गांव के जंगल में एक 40 वर्षीय किसान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि रमेश गुर्जर अपने खेत पर लगी फसल में सिंचाई के लिए गया था, जिस ट्यूबवेल से सिंचाई की जा रही थी उसके समीप बिजली का तार एक दिवस पूर्व चली तेज हवा के कारण टूट कर नीचे गिर गया था. किसान रमेश इस तार को नहीं देख पाया और उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया. इस घटना के बाद परिजन रमेश को चिकित्सक के पास लेकर आए जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का परीक्षण कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया.
