
शाजापुर।कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलना है, सभी का विकास करना है. कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोडक़र उसे गांव-गांव तक पहुंचाना ही हमारे इस संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य है. ताकि भाई से भाई को लड़ा रही भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने उजागर हो.
यह कहना था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक व राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती का, जिन्होंने नई सडक़ स्थित औदिच्य धर्मशाला में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी पार्टी में ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोडऩे के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. हमें उनका हौंसला बढ़ाना है और संगठन को मजबूती देना है ताकि हम आने वाले चुनाव में जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर कर सकें. ब्लॉक कांग्रेस इरशाद खान ने कहा कि भाजपा झूठ और नफरत फैला रही है. हमारा काम है लोगों के सामने वास्तविकता को लाना. इसके लिए हर कार्यकर्ता को अपना शत प्रतिशत देना होगा. मेरा सभी से निवेदन है कि एकजुट होकर लोगों तक पहुंचे, उनके बीच जाएं तथा कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ें. ताकि भाजपा के राज में त्रस्त हो चुकी जनता को हम फिर आजादी दिलाएं.
