थार से टक्कर मारकर दो की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंदी/खंडवा। मूंदी पुलिस ने दो लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी लवकुश राठौर (40) निवासी सनावद, जिला खरगोन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को मूंदी–सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी थार जीप से बलेनो कार को गलत दिशा में जाकर दो बार टक्कर मारी। इस घटना में सुमनबाई (58) और सौरभ राठौर (28) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए।

मामले में थाना मूंदी में धारा 103(1), 109(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल खंडवा भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

किताबों से मित्रता कीजिए क्योकि विद्यार्थी जीवन स्वर्णकाल है: सुरेश मीणा

Sat Apr 18 , 2026
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय मे वार्षिक पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें वर्ष भर में सम्पन्न हुई युवा उत्सव सांस्कृतिक, खेल, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस की विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सुरेश मीणा उप प्रबंधक ने कहा यह समय आपके भविष्य निर्माण का […]

You May Like