गैस सिलेंडर फटने से नौ लोगों की मौत

बीकानेर 08 मई (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार सुबह सिटी कोतवाली थाने के पास मदान मार्केट के एक भवन में अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे भवन की छत ढह गईं एवं दुकानों में कार्यरत कर्मचारी मलबे में दब गये। विस्फाेट से आग भी लग गई। हादस में दस घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मलबे से शाम को एक और शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि कल सचिन सोनी, मोहम्मद असलम और सलमान बंगाली की मौत हुई।

वहीं गुरुवार को अस्पताल में एक और घायल ने दम तोड़ दिया जबकि मलबे से पांच शव और निकाले गये। पुलिस ने बताया कि इनकी शिनाख्त किशन पुत्र पूनम, किशन पुत्र भंवर, रामस्वरूप, असलम, लालचंद और अयान के रूप में हुई है। विस्फोट से भवन में 21 दुकानें नष्ट हो गयी।

आग लग जाने से दुकानों में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लास्टिक की सामग्री जलकर राख हो गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Next Post

शहर के रामरमा पेट्रोल पंप के पीछे हुई बड़ी चोरी का खुलासा, बड़ी सफलता

Thu May 8 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह.सिटी कोतवाली दमोह क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों रामरमा पेट्रोल पंप के पास हुई बड़ी चोरी का पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सोमवंशी ने जबलपुर नाका स्थित कंट्रोल रूम में खुलासा कर जानकारी दी. प्रार्थी राजकुमारी जैन निवासी हटा नाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लाखों के सोने-चांदी के […]

You May Like

Play sound