नगर में गूंजे संतश्री गाडगे महाराज के जयकारे

शाजापुर। रजक समाज द्वारा संत श्री गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. इस अवसर पर नगर में संतश्री गाडगे जी महाराज का भव्य चल समारोह भी निकाला गया, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया.

आयोजन की शुरुआत वजीरपुरा स्थित समाज की धर्मशाला से हुई. जहां वरिष्ठ समाजजनों ने संत श्री गाडगे जी महाराज की पूजा-अर्चना की. इसके बाद शहर में चल समारोह निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुन: धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुआ. चल समारोह में बालिकाएं व महिलाएं भी थी, जो जो सिर पर कलश रख शामिल हुई. चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. धर्मशाला पहुंचने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. यहां संत श्री गाडगे जी महाराज का पूजन व आरती की गई. इसके बाद सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की.

समाज विकास में युवाओं की भूमिका अहम: देवतवाल

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष सुनील देवतवाल ने कहा कि हमारे वरिष्ठों के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में समाज का विकास हुआ है. जिसे निरंतर रखना और शिक्षा की दिशा में अग्रसर होना हम सभी की जवाबदारी है. जिसमें युवाओं की अहम भूमिका है. जो न सिर्फ विकास की धारा को निरंतर जारी रखेंगे, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी एक मिसाल कायम कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आने वाली पीढिय़ों के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करें.

Next Post

अवैध शराब का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed Feb 25 , 2026
बरगवां। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में बीते 27 जनवरी को हुए अवैध शराब के खुलासे के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आज दिन बुधवार को बरगवां निरीक्षक मो. वारसी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राकेश कुमार जायसवाल पिता देवधारी […]

You May Like