दमोह: दमोह-जबलपुर मार्ग की सड़क में हरदुआ पर एक घर में ट्रक घुस गया जिससे 2 लोगो की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से घर का एक बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने दमोह-जबलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने प्रशासन और ट्रक चालक की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर चल रहे भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की है।
