अफगानिस्तान में भांग और अफीम की फसल नष्ट

काबुल 08 जुलाई(वार्ता) अफगानिस्तान के उत्तरी बदखशां प्रांत में नारकोटिक्स निरोधक बल ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान भांग और अफीम की फसलों को नष्ट कर दिया।
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगार ने मंगलवार को बताया कि बदखशां प्रांत में भांग और अफीम की फसलों को नष्ट करने के लिए पुलिस को सोमवार को लगाया गया था। अधिकारी ने बताया कि औपचारिक रूप से अभियान की शुरुआत वारदोज और दराएम जिलों से की गई है और जब तक पूरा प्रांत भांग और अफीम से मुक्त नहीं हो जाता तब तक ये अभियान जारी रहेगा।
अधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि अंतरिम सरकार के नेतृत्व के निर्देशानुसार पुलिस भांग और अफीम समेत दूसरे मादक पदार्थों की खेती को सख्ती से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार इसके पहले 2023 में नारकोटिक्स निरोधक पुलिस ने प्रांतीय राजधानी फैजाबाद शहर और बदखशां प्रांत के विभिन्न इलाकों में 110 एकड़ जमीन को भांग की खेती से मुक्त कराया गया था।

Next Post

स्विट्जरलैंड में बच्चों के लिए मलेरिया की नयी दवा को दी मंजूरी

Tue Jul 8 , 2025
बर्न, 08 जुलाई (वार्ता) स्विट्जरलैंड ने दावा निर्माता कंपनी नोवार्टिस की बच्चों के लिए मलेरिया की नयी दवा ‘कॉर्टेम बेबी’को मंजूरी प्रदान कर दी है। कॉर्टेम नवजात बच्चों और शिशुओं पर इस्तेमाल के लिए उपयुक्त दुनिया की पहली मलेरिया दवा है। मलेरिया से संबंधित मौतों में से अधिकांश पांच साल […]

You May Like